ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं: जानिए हाई बीपी के लिए सेब के फायदे और पूरी जानकारी

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त द्वारा धमनियों की दीवारों पर दबाव काफी बढ़ जाता है। इस समय खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ डाइट लेने की आवश्यकता होती है।

ऐसे में अगर सोच रहे हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं, तो आपको बता दें कि इस स्थिति में सेब खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 

Table of Contents

हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं?

जी हाँ, हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए। सेब कई तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह कई अन्य फायदे पहुंचा सकता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकता है।

 

सेब का पोषक तत्व

सेब में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को तो कम करने में सहायक साबित हो ही सकते हैं। इसके साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकते हैं। ये पोषक तत्व कुछ इस प्रकार हैं:

पोषक तत्व  मूल्य प्रति 100 ग्राम 
पानी 85.6 g
ऊर्जा 52 kcal
प्रोटीन 0.26 g
टोटल लिपिड (फैट) 0.17 g
कार्बोहायड्रेट 13.8 g
फाइबर, टोटल डाइटरी 2.4 g
शुगर 10.4 g
कैल्शियम 6 mg
आयरन 0.12 mg
मैग्नीशियम 5 mg
फॉस्फोरस 11 mg
पोटैशियम 107 mg
सोडियम 1 mg
विटामिन सी, टोटल एस्कॉर्बिक एसिड 4.6 mg
फोलेट 3 µg
विटामिन ए 3 µg
ल्यूटिन+जियाजैंथिन 29 µg
विटामिन के 2.2 µg
फैटी एसिड्स, टोटल सैचुरेटेड 0.028 g
फैटी एसिड्स, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड 0.007 g
फैटी एसिड्स, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड 0.051 g

ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं के लिए सही जानकारी और समाधान पाना जरूरी है। नीचे दिए गए विषयों में जानें कि आप कैसे अपने ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के आसान उपाय
हाई ब्लड प्रेशर होने पर तुरंत क्या करें
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और उपचार
हाई ब्लड प्रेशर में चाय पीना चाहिए या नहीं
हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए
हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं

 

हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे

हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब खाने के कई फायदे हो सकते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ इसकी जटिलताओं से बचाव करने में सहायक भूमिका निभा सकते हैं। ये फायदे कुछ इस प्रकार से हैं:

1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार

हाई बीपी ह्रदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च की मानें, तो सेब में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में और ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है।

 

2. वजन कम करने में मददगार

ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे वजन में कमी के रूप में भी दिखाई दे सकता है। दरअसल, सेब में डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनोल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में सहायता कर सकता है। पॉलीफेनोल्स एंटी-ओबेसिटी गुण प्रदर्शित कर सकता है, जो मोटापे के जोखिम को कम कर सकता है।

इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पेट को काफी देर तक भरा महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। रिसर्च के अनुसार एक सेब 4 घंटे तक पेट भरा रख सकता है। ऐसे में सेब खाने से खाने की क्रेविंग कम होती है, जिससे कि ज्यादा जंक खाने से बच सकते हैं और वजन संतुलित रख सकते हैं।

 

3. कोलेस्ट्रोल कम करे

उच्च रक्तचाप के लिए सेब लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में मौजूद फाइबर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिसका सकारात्मक असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है।

 

4. पोटैशियम की पूर्ति

ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए सही मात्रा में पोटैशियम लेना भी जरूरी होता है। सेब पोटैशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर से सोडियम को रिलीज़ करने में भी सहायता करता है। इससे रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

 

5. आँखों के लिए

बीपी के मरीज के लिए सेब खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण आँखों की रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुँच सकती है, जिससे कि आँखों से जुड़ी समस्याएं जैसे धुंधला दिखाई देना और कुछ मामलों में दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो सकता है। ऐसे में सेब में मौजूद विटामिन ए आँखों के स्वास्थ्य को बेहतर करने और आँखों की रौशनी को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

 

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा 

रक्तचाप बढ़ने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सेब में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून प्रतिक्रिया को रेगुलेट कर सकते हैं।

इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं?

हाई ब्लड प्रेशर में अधिक सेब खाने के नुकसान

हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करना चाहिए। इस समय अधिक मात्रा में सेब खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। ध्यान रहे नुकसान बताने से हमारा बिल्कुल भी आपको डराने का इरादा नहीं है, बल्कि हम सावधानी के तौर पर ये जानकारी दे रहे हैं ताकि इसके अत्यधिक सेवन से बचा जा सके।  इन नुकसानों के बारे में आगे जानकारी दी गई है:

  • हाई ब्लड प्रेशर में अधिक सेब खाने से इसमें मौजूद एसिडिक गुण दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे दांत कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को सेब के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, उल्टी या मतली और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
  • कई बार सेब के अधिक सेवन से एलर्जी हो सकती है, जिससे जीभ, होठों और गले में सूजन हो सकती है।

 

हाई ब्लड प्रेशर में सेब कब और कितना खाना चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर में सेब कब खाना चाहिए:

  • हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाने का कोई निर्धारित समय नहीं होता है। फिर भी इसे सुबह या शाम को खाना बेहतर माना जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर में सेब प्रतिदिन कितने सेब खाना चाहिए:

  • वहीं, अगर आप सोच रहे हैं कि रक्तचाप के रोगियों के लिए प्रतिदिन कितने सेब का सेवन करना फायदेमंद है, तो आपको बता दें कि इस स्थिति में रोजाना 1 सेब खा सकते हैं। अगर किसी की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर है, तो वे अपने लिए सेब की सही मात्रा जानने के लिए डायटीशियन की मदद ले सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब तो आपको अब मिल ही गया है। बेशक, हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे सेब का सेवन सीमित मात्रा में ही सेवन करें ताकि इसके नुकसान या जोखिम से बच सकें।

साथ ही आप समझ गए होंगे कि ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में फल का सेवन कितना आवश्यक है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर वाले अपने आहार में सेब के साथ दूसरे फलों को भी शामिल कर सकते हैं। इससे उन्हें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ दूसरे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में भी मदद मिल सकती है।

 

सारांश पढ़ें

  • हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए, क्योंकि यह कई तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और इसके लक्षण को कम करने में मदद कर सकता है।
  • सेब में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर के लिए सेब के फायदे में हृदय स्वास्थ्य में सुधार, कोलेस्ट्रोल कम करना, वजन कम करना, आदि शामिल है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में सुबह या शाम के समय 1 सेब खा सकते हैं। यदि हाई ब्लड प्रेशर का गंभीर लक्षण दिखाई दे रहा है, तो इसे लेने की सही मात्रा जानने के लिए डायटीशियन से बात कर सकते हैं।

Also Read: टॉप 15 शुगर में खाने वाली सब्जियों

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या सेब उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा है?

अगर कोई सोच रहा है कि क्या उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए सेब अच्छा है, तो हम उन्हें बता दें कि सेब उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। आप ऊपर इस ब्लॉग के जरिए भी हाई बीपी में सेब के सेवन से जुड़े फायदे पढ़ सकते हैं।

क्या सेब का रस उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा है?

उच्च रक्तचाप के लिए साबुत सेब और सेब का रस दोनों ही अच्छा होता है। इसलिए सुविधानुसार सेब या सेब का रस ले सकते हैं। हालांकि, बेहतर है कि साबुत सेब का सेवन किया जाए क्योंकि जूस बनाने के दौरान कई पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

क्या हरा सेब उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा है?

जी हाँ, हरा सेब उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा होता है। हरे सेब में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो रक्तचाप को कम कर सकते हैं। उम्मीद है कि अब यह स्पष्ट हो गया होगा कि हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं।

Source: Studies

2 thoughts on “हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए या नहीं: जानिए हाई बीपी के लिए सेब के फायदे और पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *