जानिए टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के लिए ब्लड शुगर लेवल चार्ट: आवश्यक जानकारी

by Dr. Shivani Arora, MBBS
blood sugar level chart in hindi

क्या आप जानते हैं, उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए? जैसे समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक करते रहना जरूरी है, वैसे ही नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए का भी ध्यान रखना आवश्यक है। ऐसे में इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर लेवल चार्ट से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं।

उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए, इसके साथ-साथ हाई शुगर लेवल कितना होता है, आप ये भी जानेंगे। तो सावधानी के तौर पर अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए, शुगर लेवल चार्ट इन हिंदी का यह लेख पूरा पढ़ें और नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए, इससे जुड़ी जानकारियां पाएं। इसके अलावा, आप फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल के बारे में भी जान सकते हैं।

Table of Contents

शुगर लेवल रेंज या शुगर लेवल चार्ट क्यों चेक करना चाहिए?

जैसे बीपी यानी ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना आवश्यक है, वैसे ही शुगर लेवल चार्ट की जानकारी होना भी जरूरी है। बता दें कि जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए इसे मॉनिटर करना बहुत जरूरी है।

रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज आपकी उम्र, स्वास्थ्य और डायबिटीज मैनेजमेंट जैसे फैक्टर्स पर निर्भर कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल  200 से 350 mg /dL है और यदि बच्चे के शरीर में ब्लड शुगर लेवल 200 से 240 mg/dL तक है, तो उन्हें हल्के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए। इसलिए शुगर को नियंत्रित करने के लिए आपको पता होना चाहिए की नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

अतः इस तरह की विभिन्न जटिलताओं से बचने के लिए ब्लड शुगर लेवल को ट्रैक करते रहना जरूरी है। तो लेख में आगे आप शुगर लेवल चार्ट इन हिंदी से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारियां पाएंगे।

डायबिटीज के लक्षण, शुगर लेवल की जांच और सही उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए विषयों को पढ़ें। सही जानकारी से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उनका स्टैण्डर्ड ब्लड शुगर लेवल रेंज निम्न हो सकता है:

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग या खाने से पहले 99 mg/ dL या इससे कम
खाने से 1-2 घंटे बाद 140 mg/ dL या इससे कम

वहीं, जिनको डायबिटीज है, अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों और टाइप 2 डायबिटीज वाले बच्चों की स्टैण्डर्ड ब्लड शुगर लेवल रेंज निम्न हो सकती है :

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग 80 -130  mg/ dL
खाने से 1-2 घंटे बाद 180 mg/ dL से कम

लेख में आगे हम टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के चार्ट विस्तारपूर्वक शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ध्यान रहे व्यक्ति का शुगर लेवल कुछ कारकों के आधार पर कम या ज़्यादा हो सकता है। ये कारक कुछ इस प्रकार हैं:

  • व्यक्ति की उम्र, खानपान और लाइफस्टाइल बदलने से ब्लड शुगर लेवल भी बदल सकता है।
  • बॉडी मास इंडेक्स के कारण भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल में बदलाव हो सकते हैं।
  • बढ़ती उम्र में  कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के लक्षण और उपाय

हाई शुगर लेवल कितना होता है?

यदि सुबह फास्टिंग के दौरान एडल्ट या व्यस्क व्यक्ति के शरीर का ब्लड शुगर लेवल 130 से अधिक आये, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को डायबिटिक कहा जाता है और खाने के 1-2 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 180 से अधिक आए, तो वह व्यक्ति भी डायबिटिक होता है। ये रेंज हाई ब्लड शुगर लेवल के अंतर्गत आती है।  हालांकि, ये रेज व्यक्ति के उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

वहीं, जब फास्टिंग में ब्लड शुगर लेवल 250 से ऊपर हो जाए, तो यह चिंता वाली बात है, क्योंकि उनमें जटिलताओं की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है. ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

 

ब्लड शुगर लेवल चार्ट

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के ब्लड शुगर लेवल चार्ट को उम्र के अनुसार विभाजित किया गया है।

उम्र के अनुसार ब्लड शुगर लेवल की नॉर्मल रेंज कितनी होती है?   

व्यक्ति की उम्र, खानपान और लाइफस्टाइल बदलने से ब्लड शुगर लेवल भी बदल सकता है। बढ़ती उम्र में कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।

बॉडी मास इंडेक्स के कारण भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आइये हम आपको बताते हैं कि उम्र के हिसाब से डायबिटीज पेशेंट में ब्लड शुगर लेवल की रेंज क्या होनी चाहिए।

टाइप 1 डायबिटीज  वाले बच्चों की ब्लड शुगर रेंज 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 1 डायबिटीज वाले बच्चों के लिए रेकमेंडेड  शुगर लेवल चार्ट कुछ इस प्रकार है:

समय  6 साल से कम उम्र के बच्चों का रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज
फास्टिंग या खाने से पहले 100 -180 mg/dL
रात या सोने से पहले 110 – 200 mg/dL
समय  6 -12 साल के बच्चों का रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज
फास्टिंग या खाने से पहले 90 – 180 mg/dL
रात या सोने से पहले 100 – 180 mg/dL
समय  13-19 साल के बच्चों का रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज
फास्टिंग या खाने से पहले 90 -130 mg/dL
रात या सोने से पहले 90 – 150 mg/dL

टाइप 1 डायबिटीज के वयस्कों की ब्लड शुगर रेंज

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 1 डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए रेकमेंडेड  शुगर लेवल चार्ट कुछ इस प्रकार है:

समय  वयस्कों का रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज
फास्टिंग या खाने से पहले 90 -130 mg/dL
खाने के 1 से 2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम
रात या सोने से पहले 90 – 150 mg/dL

टाइप 1 डायबिटीज की प्रेग्नेंट महिला का ब्लड शुगर लेवल 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 1 डायबिटीज वाली प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रेकमेंडेड  शुगर लेवल चार्ट इस प्रकार है:

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग 95 mg/ dL से कम
खाने के 1 घंटे बाद 140 mg/ dL या कम
खाने के 2 घंटे बाद 120 mg/ dL या कम

टाइप 2  डायबिटीज वाले बच्चों की ब्लड शुगर रेंज 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज वाले बच्चों के लिए रेकमेंडेड  शुगर लेवल चार्ट इस प्रकार है:

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग या खाने से पहले 80-130 mg/ dL
खाने से 1-2 घंटे बाद 180 mg/ dL से कम

टाइप 2 डायबिटीज के वयस्कों की ब्लड शुगर रेंज 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 2  डायबिटीज वाले वयस्कों के लिए रेकमेंडेड शुगर लेवल चार्ट इस प्रकार है:

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग या खाने से पहले 70-130 mg/ dL
खाने से 1-2 घंटे बाद 180 mg/ dL या इससे कम

टाइप 2 डायबिटीज की प्रेग्नेंट महिला (जेस्टेशनल डायबिटीज) का ब्लड शुगर लेवल 

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, टाइप 2  डायबिटीज वाली प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रेकमेंडेड  शुगर लेवल चार्ट इस प्रकार है:

समय  रेकमेंडेड ब्लड शुगर रेंज 
फास्टिंग 95 mg/ dL से इससे कम
खाने के 1 घंटे बाद 140 mg/ dL या इससे कम
खाने के 2 घंटे बाद 120 mg/ dL या इससे कम

 

जानिए A1C क्या है और उसकी रेंज

HbA1c या हीमोग्लोबिन A1c एक ब्लड टेस्ट है जिसे पिछले 3 महीनों के एवरेज ब्लड शुगर लेवल का पता लगाने के लिए किया जाता है। जब शुगर आपके ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश करती है, तो यह हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन से जुड़ जाती है।

हाई ब्लड शुगर में शुगर से कोटेड हीमोग्लोबिन प्रोटीन का प्रतिशत अधिक होता है। अतः A1C का रिजल्ट आपको बता देगा कि आपकी हीमोग्लोबिन का कितना प्रतिशत शुगर से जुड़ा है। आसान भाषा में समझें तो HbA1c टेस्ट से ब्लड शुगर में आ रहे उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं।

यहाँ नीचे हमने एक चार्ट के माध्यम से आपको बताने का प्रयास किया है कि आपका A1C का रिजल्ट नॉर्मल, प्रीडायबिटीज या डायबिटीज में से किस श्रेणी में आता है।

निदान (Diagnosis) A1C रिजल्ट 
नॉर्मल 5.7% से कम
प्री-डायबिटीज 5.7%  और  6.5% के बीच
डायबिटीज 6.5% से अधिक

 

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के टिप्स

शुगर लेवल चार्ट इन हिंदी के इस लेख में अब हम ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के कुछ आसान व उपयोगी टिप्स दे रहे हैं। ये टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:

  • हेल्दी फाइबर से भरपूर डाइट लें।
  • अपने वजन को संतुलित रखें।
  • खुद को एक्टिव रखें, रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें।
  • अपने आप को हाइड्रेटेड रखें, इसलिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • तनाव से दूर रहें।

इस लेख के द्वारा आप जान गए होंगे कि शुगर लेवल चार्ट से आप बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं जैसे – नार्मल शुगर लेवल, हाई शुगर लेवल रेंज और उम्र के हिसाब से शुगर लेवल कितना होना चाहिए। आप कुछ-कुछ महीनों के अंतराल पर ब्लड शुगर टेस्ट करा सकते हैं।

साथ ही यहां दिए गए  चार्ट के द्वारा आप अपनी रीडिंग्स से तुलना कर सकते हैं कि आप किस स्थिति में हैं। अगर आपके या आपके परिवार व दोस्तों के शुगर लेवल चार्ट के स्तर में सामान्य से अधिक उतार-चढ़ाव है तो तुरंत इस बारे में डॉक्टर से बात करें।

 

सारांश पढ़ें

  • डायबिटीज के पेशेंट शुगर लेवल चार्ट द्वारा उम्र के अनुसार शुगर लेवल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल फास्टिंग के दौरान 99 mg/ dL या इससे कम और खाने के 1-2 घंटे बाद 140 mg/ dL या इससे कम होना चाहिए।
  • यदि जिस व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 130 mg/ dL से अधिक आए और खाने के 1-2 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 180 mg/ dL से अधिक आए तो इसका मतलब ब्लड शुगर लेवल हाई है और आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
  • HbA1c या हीमोग्लोबिन A1c एक ब्लड टेस्ट है, जिसे पिछले 3 महीनों के एवरेज ब्लड शुगर लेवल का पता लगाने के लिए किया जाता है।
  • यदि A1c 5.7% से कम है तो आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल है और यदि 5.7% से 6.5%  के बीच है तो आप प्रीडायबिटिक हैं और 6.5% से अधिक है तो आप डायबिटीज के पेशेंट हैं।
  • अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए आप फाइबर से भरपूर डाइट लें, व्यायाम करें और अपने आपको एक्टिव रखें, साथ ही तनाव को कम करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए ?

टाइप 1 डायबिटीज वाले व्यक्ति की फास्टिंग वाली ब्लड शुगर रेंज  90 to 130 mg/dL के बीच होनी चाहिए।
टाइप 2  डायबिटीज वाले व्यक्ति की फास्टिंग वाली ब्लड शुगर रेंज  70-130 mg/ dL के बीच होनी चाहिए।

खाना खाने के 2 घंटे बाद शुगर कितनी होनी चाहिए?

टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2  डायबिटीज वाले व्यक्ति की खाने के बाद ब्लड शुगर रेंज 180 mg/ dL के बीच होनी चाहिए।

40 वर्ष क्रॉस कर चुके व्यक्ति का शुगर लेवल चार्ट क्या होना चाहिए?

40 साल के टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 70-130 mg/ dL होनी चाहिए और खाने के बाद 180 mg/ dL से कम होनी चाहिए। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज वाले व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 90 -130 mg/dL होना चाहिए और खाने के बाद 180 mg/dL से कम होनी चाहिए।

शुगर लेवल 400 में क्या करें?

ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए पानी पिएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें। पानी आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। टहलना बहुत अच्छा रहता है तो आप टहलें। आप करेले का जूस भी पी सकते हैं। ये चीजें आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। साथ ही अपने डॉक्टर से भी सलाह जरूर लें।

२५० शुगर लेवल में क्या करें?

यदि आपका ब्लड शुगर लेवल 250 या इससे भी अधिक हो गया है तो आपको निम्न चीजों को फॉलो करना चाहिए जैसे :
-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पानी के जरिए किडनी टॉक्सिन्स और ग्लूकोज को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
-एक्टिविटी को बढ़ा दें, ताकि शरीर इंसुलिन का उपयोग अच्छी तरह से कर सके।
-आप रोज सुबह करेले का जूस पी सकते हैं, यह ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है।

शुगर लेवल मिनिमम कितना होना चाहिए

टाइप 1 डायबिटीज वाले व्यक्ति की फास्टिंग वाली ब्लड शुगर रेंज  90 to 130 mg/dL के बीच होनी चाहिए और खाने के बाद खाने के 1 से 2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। टाइप 2  डायबिटीज वाले व्यक्ति की फास्टिंग वाली ब्लड शुगर रेंज 70-130 mg/ dL के बीच होनी चाहिए और खाने के 1 से 2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। ध्यान रहे इन आंकड़ों में उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

60 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए

60 साल के टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 70-130 mg/ dL होनी चाहिए और खाने के बाद 180 mg/ dL से कम होनी चाहिए और इसी उम्र के टाइप 1 डायबिटीज वाले व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 90 -130 mg/dL होना चाहिए और खाने के 1 से 2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं, सोने से पहले 90 – 150 mg/dL के बीच होनी चाहिए।

50 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए

50 साल के टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्क व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 70-130 mg/ dL होनी चाहिए और खाने के बाद 180 mg/ dL से कम होना चाहिए और इसी उम्र के टाइप 1 डायबिटीज वाले व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल रेंज फास्टिंग में 90 -130 mg/dL होनी चाहिए और खाने के 1 से 2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं, सोने से पहले 90 – 150 mg/dL के बीच होनी चाहिए।

शुगर लेवल चार्ट की क्या जरुरत है ?

शुगर लेवल चार्ट से आप उम्र के अनुसार ब्लड शुगर लेवल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए, फास्टिंग, खाने के बाद ब्लड शुगर रीडिंग कितनी सही होती है, कौन सी रेंज हाई ब्लड शुगर में आती है ये सब हम शुगर लेवल चार्ट में देख सकते हैं।

Source: Who

You may also like

1 comment

शुगर में चिरायता के फायदे: डायबिटीज नियंत्रण के लिए लाभकारी 19 जुलाई 2024 - 12:53

[…] कम कम हो सकता है। बता दें डायबिटीज में शुगर लेवल मेंटेन रखने के लिए और जटिलताओं से […]

Reply

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.